Plane Crash : मॉस्को जा रहा यात्री विमान अफगानिस्तान में क्रैश, रडार से हुआ था गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। मॉस्को जा रहा यात्री विमान अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में क्रैश हो गया। अफगान मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है। विमान अपने मूल मार्ग से भटक गया था और शनिवार 20 जनवरी की रात बदख्शां में जिबाक जिले के पहाड़ी इलाके से टकरा गया। 

बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड ने बताया कि प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था। इसके बाद ये जिबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया। प्लेन में कितने पैसेंजर सवार थे इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है। हालांकि, भारत की तरफ से इस क्रैश को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

भारत का नहीं है विमान
इधर, नागरिक उड्डयन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वहां कोई भारतीय उड़ान नहीं जाती है। अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान भारतीय नहीं है। मोरक्को का छोटा एयरक्राफ्ट है। इससे पहले अफगान मीडिया में दावा किया जा रहा था यह विमान भारतीय है।

ये भी पढ़ें : राजदूत संधू ने कहा- भारत-अमेरिका संबंध न केवल दोनों देशों बल्कि पूरी दुनिया की भलाई के लिए महत्वपूर्ण

संबंधित समाचार