शर्मनाक! पीडब्लूडी कर्मी ने किया बेटी से दुष्कर्म का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रिश्तों को शर्मसार करने का फिर एक मामला सामने आया है। इस दफा पीडब्लूडी कर्मी ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हद तो यह है कि उसने यह कोशिश दो दफा की। पत्नी ने जब विरोध किया तो कर्मी ने सभी के साथ मारपीट की और जान से मारने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रिश्तों को शर्मसार करने का फिर एक मामला सामने आया है। इस दफा पीडब्लूडी कर्मी ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। हद तो यह है कि उसने यह कोशिश दो दफा की। पत्नी ने जब विरोध किया तो कर्मी ने सभी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घबराई बेटी अपनी मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की जानकारी की। आरोपी कर्मी के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के हरथला चौकी निवासी एक छात्रा अपनी मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। छात्रा ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराने की मांग की। उसका कहना था कि वह ठाकुरद्वारा में रहकर पढ़ाई कर रही है। लाकडाउन के कारण वह काफी समय से अपने घर पर रह रही हैं। छात्रा के अनुसार उसके पिता पीडब्लूडी में चालक के पद पर कार्यरत हैं और नशा करने के आदी हैं।

छात्रा का आरोप था कि करीब दो माह पहले जब वह कमरे में सो रही थी तभी पिता अंदर आ गए। उन्होंने बुरी नीयत से दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर मौके पर आई मां ने किसी तरह से बचाया। आरोप है कि इसके बाद पिता ने दोनों की पिटाई कर दी। पिता की हरकतों की सूचना जब छात्रा ने अपने मामा को दी तो वह भी मौके पर आ गए। उनके सामने पिता ने दुबारा ऐसी गलती न होने की बात कही। छात्रा के अनुसार दो दिन पहले फिर पिता उसके कमरे में घुस आया और बुरी नीयत से दबोच लिया। बचाव में मां आई तो मारपीट की।

छात्रा का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो पिता ने जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने शक जताया कि उसके पिता के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं। इसके बाद एसएसपी ने महिला एसओ को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। एसओ निधि चौधरी आरोपी पिता पीडब्लूडी कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

संबंधित समाचार