अयोध्या: रामनगरी पहुंचे स्वामी अमृतास्वरुपनंद पुरी का हुआ भव्य स्वागत
अयोध्या, अमृत विचार। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मलित होने के लिए आमंत्रित अतिथियों का रामनगरी में आगमन शुरू हो गया है। इसी क्रम में माता अमृतानंदमयी मठ अमृतपुरी केरला के न्यासी परिषद के उपाध्यक्ष स्वामी अमृतस्वरुपनंद पुरी एवं स्वामी निजामृतानंदा पुरी का रविवार को यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने अम्मा की जयकार के साथ फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पवन तिवारी, रविंद्र तिवारी, चन्द्रेश प्रताप, महासचिव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
