यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती: प्रियंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को संभालने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति पैदा हो गई है और राज्य सरकार बेटियों को सुरक्षा देने में असफल रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा “हाथरस जैसी वीभत्स घटना …

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को संभालने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति पैदा हो गई है और राज्य सरकार बेटियों को सुरक्षा देने में असफल रही है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा “हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई। उत्तर प्रदेश में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा “उत्तर प्रदेश के जंगलराज में बेटियों पर ज़ुल्म और सरकार की सीनाज़ोरी जारी है। कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली। भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ नहीं तथ्य छुपाओ सत्ता बचाओ’ है।”

संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा “उत्तर प्रदेश में एक और दलित बेटी के साथ गैंगरेप ! सोच कर भी रूह कांपती है- अनाचार, बहशियों ने दोनों पांव और कमर तोड़ डाली ! क्या क़ानून है या मर गया। क्या संविधान की सरकार है या अपराधियों की। कब रुकेगी ये दरिंदगी। क्यों इस्तीफ़ा नही देते आदित्यनाथ।”

संबंधित समाचार