रायबरेली: केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि ने कारसेवकों को किया सम्मानित, अखंड पाठ का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सलोन, रायबरेली। सलोन में विधायक अशोक कुमार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि द्वारा कार सेवकों को सम्मानित किया गया। नगर में विधायक अशोक कुमार द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अखंड रामायण के पाठ का आयोजन किया गया है। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देखने के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को रविवार को शामिल होना था लेकिन हवाई जहाज लेट होने से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी कार्येकम में नहीं पहुंच सकीं।

उनके प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने कार सेवक सीपी श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, दिलीप जायसवाल, सुशील शुक्ला, विंदादीन, जगदीश सिंह, चंदन मोदनवाल को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह व प्रसाद आदि भेंट कर सम्मानित किया। जो कार सेवक इस दुनिया में नहीं हैं उनके स्थान पर उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि ने स्व. दलबहादुर कोरी के कारसेवा में जेल जाने पर उनके पुत्र विधायक अशोक कुमार को भी सम्मानित किया।

इस मौके पर भाजपा नेत्री डॉ. प्रज्ञा बाजपेई, कुलवंत सिंह, परमेश पटेल, धीरेंद्र मिश्रा, संजय पांडेय, राजू सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में रामलला हो रहे विराजमान, देश भर के बड़े मंदिरों में हो रहा गुणगान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका