अयोध्या: लंदन के 40 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा पर रामोत्सव की तैयारी, दिवाली जैसा होगा नजारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। लंदन में राम नाम जप की अलख जगाने वाली रामबाबा सनातन धर्म संस्था की भारती देवी व विनोद कुमार रविवार को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने सात समुद्र पार लंदन से अयोध्या पहुंचे। महर्षि बाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमृत विचार से खास बातचीत में भारती ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना जीवन का परम सौभाग्य है।

आह्लादित व गौरवान्वित महसूस करती भारती ने बताया कि यहां आकर सचमुच विशेष सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हो रही है। लंदन में 40 वर्षों से राम बाबा के अनुयाई 40 मंदिरों में प्रतिदिन सात घंटे राम नाम व हनुमान मंत्र जाप करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पुनीत पर्व पर लंदन के सभी 40 मंदिरों में दीपोत्सव के साथ दीपावली मनाई जाएगी और रामनाम संकीर्तन, भजन आरती और जप के साथ रामोत्सव की भव्य तैयारी है। लंदन में राम भक्तों के उत्साह को देखकर आसपास सारा वातावरण राम मई हो गया है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि ने कारसेवकों को किया सम्मानित, अखंड पाठ का हुआ आयोजन

संबंधित समाचार