बहराइच: महसी में निकाली गई तीन किलोमीटर लम्बी शोभायात्रा, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा क्षेत्र
तेजवापुर, बहराइच, अमृत विचार। अयोध्या श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार को महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। भीषण ठंड कै बावजूद यात्रा में हजारों ग्रामीण शामिल रहे। लगभग तीन किलोमीटर लम्बी शोभायात्रा का जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारे से गूंजता रहा।
महसी के ग्राम जैतापुर के देवपुरी धाम मंदिर से शोभा यात्रा शुरू हुई। भयंकर ठंड के बावजूद इस कार्यक्रम में शामिल होने कै लिए हजारों लोगों सुबह से ही देवपुरी धाम पहुंचने लगे। उत्साहित कार्यकर्ताओं की जोरदार नारेबाजी के बीच शोभा यात्रा शुरू हुई। जैतापुर से शुरू होकर शोभायात्रा सेमगढा चौराहा, धरमापुर साईगांव, रेहुवा, गोपचंदपुर, राम्पुरवा, महसी, महराजगंज, राजी चौराहा होते हुए खैरी घाट के बेहड़ा पहुंच कर समाप्त हुई।
यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा। शोभा यात्रा का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में वाहनों की लगभग तीन किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। इस यात्रा में सैकडों मोटरसाइकिल सवार भी शामिल रहे। महसी विधायक फूलों से सजे पिकअप वाहन पर सवार रह कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रतिनिधि अभिषेक सिंह गोलू, रामकर पांडे, रणवीर सिंह मुन्ना, सरबजीत सिंह, ओमकार चौरसिया, जितेंद्र सिंह तरंगी, भारत लाल पांडे, पवन सिंह, सूरज जायसवाल, सत्रोहन यादव, जगदीश जायसवाल आदि लोग शामिल रहे।

यह भी पढे़ं: अयोध्या: लंदन के 40 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा पर रामोत्सव की तैयारी, दिवाली जैसा होगा नजारा
