Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर डीएम ने लगाई पांडेश्वर नाथ मंदिर में झाड़ू; बोले- शांतिपूर्ण ढंग से मर्यादा पुरुषोत्तम राम का करें स्वागत.....
फर्रुखाबाद में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर डीएम ने पांडेश्वर नाथ मंदिर में झाड़ू लगाई।
मर्यादा पुरुषोत्तम राम की अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी संजय सिंह और नगर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर सफाई अभियान चलाया।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मर्यादा पुरुषोत्तम राम की अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी संजय सिंह और नगर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने पांडेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। डीएम और विधायक ने खूद झाड़ू पकड़ कर महाभारत कालीन इस मंदिर की सफाई की।
इस दौरान जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि आज भगवान राम 500 साल बाद अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। हम लोग धन्यभागी हैं जो यह शुभ घड़ी हमें देखने को मिल रही है। इस शुभ घड़ी का हमें बाहें फैलाकर स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिलेभर में मंदिरों में प्राण प्रतीत प्रतिशत से पहले सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई करवा दी गई है और मंदिरों में प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई है।
आज का दिन भारत के इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन की खुशी में पूरा देश झूम रहा है। उन्होंने कहा कि इस खुशी के मौके पर जगह-जगह हवन पूजन और शोभा यात्रा निकाली जा रही है। डीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से मर्यादा पुरुषोत्तम की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लें।
