राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह:...जब सचिन की कार को नहीं मिली पार्किंग की जगह
अयोध्या, अमृत विचार। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को कार्यक्रम स्थल तक लाने वाली कार सं. एचएच 55 एआर 0001 को कार्यक्रम स्थल पर छोड़कर वापस पार्किंग के लिए श्रीराम जन्मभूमि के गेट नं. तीन के सामने धर्मकाटा में बनी पार्किंग में खड़ी होने के लिए जा रही थी, लेकिन यहां बैरियर पर कार को रोक लिया गया।
इस कार पर दो जगह की पार्किंग के पास लगे हुए थे। काफी देर तक सचिन तेंदुलकर की गाड़ी सड़क पर ही रामपथ पर खड़ी रही। उपस्थित पुलिस कर्मियों ने कार चालक परशुराम से कहा कि इस कार का पास यहां की पार्किंग का नहीं है, जहां है वहां लेकर जाकर पार्क करिए।
यह भी पढ़ें:-राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आए मेहमानों को मिला ये छोला, जानें क्या था छोले के अंदर...
