बरेली: पुलिस ने बरामद किए 218 गुम हुए मोबाइल फोन, एसएसपी ने लोगों को सौंपे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सर्विलांस टीम ने लोगों के गुम हुए 218 मोबाइल बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कीमत 42 लाख बताई जा रही है। जिन लोगों के मोबाइल गुम हुए थे उन्हें आज एसएसपी ने अपने हाथों से मोबाइल लौटा दिए। 

सर्विलांस ने लोगों द्वारा मिले मोबाइल गुम होने की शिकायतों के आधार पर 218 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह मोबाइल बरेली समेत अन्य जनपदों से बरामद किए गए हैं। आज एसएसपी घुले सुशील चन्द्रभान ने जिन लोगों के मोबाइल गुम हुए उनके मोबाइल वापस लौटते हुए कहा कि सर्विलांस टीम ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। टीम को इनाम देने की घोषणा भी की है। लोगों ने अपने गुम हुए मोबाइल पाकर खुशी जाहिर की है।

ये भी पढे़ं- बरेली: नहीं बढ़ी छुट्टी, आज से खुलेंगे स्कूल

 

संबंधित समाचार