Kanpur Weather Today: दिन में धूप... रात में हो रही गलन, मौसम ले रहा करवट, स्कूलों का बदला समय
कानपुर में मंगलवार को दिन में धूप निकली।
कानपुर में मंगलवार को दिन में धूप निकली। धूप निकलने से लोगों में उत्साह रहा।
कानपुर, अमृत विचार। शहर में मंगलवार को धूप निकली। धूप निकलने से लोगों में उत्साह रहा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने कहा कि बुधवार तक मौसम में बदलाव की आशंका नहीं है। सुबह व शाम को कोहरा रहने की संभावना है।
ठंड को देखते हुए बदला स्कूल का समय
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा-एक से कक्षा-आठ तक परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूल में शैक्षणिक समय अग्रिम आदेशों तक सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। प्रार्थना सभा व योगाभ्यास सुबह 10 बजे से 10:15 बजे तक और मध्यावकाश दोपहर 12:15 से 12:35 बजे तक होगा।
ये भी पढ़ें- Kanpur: सिलेंडर फटने से हुआ तेज धमाका… मकान की गिरी छत, दो घायल, आस-पड़ोस के लोगों में दहशत, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
