सांसद जयप्रकाश ने हरदोई आवास पर मनाया दीपोत्सव, कहा - रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भारतीय संस्कृति का गौरव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बीच सांसद जयप्रकाश रावत ने अपने आवास पर दीपोत्सव मना कर रामभक्तो को मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हुई प्राण-प्रतिष्ठा भारतीय सांस्कृतिक का गौरव का क्षण था।

सांसद रावत ने शहर की आवास विकास कालोनी में अपने आवास पर दीपोत्सव मनाते हुए आतिशबाजी के साथ प्रभु श्रीराम के अपने धाम में विराजने का उत्सव मनाया। सांसद ने वहां इकट्ठा हुए रामभक्तो के बीच जय श्रीराम का नारा लगाते हुए उन्हें मिठाई देते हुए खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा के उस क्षण को हर भारतीय हमेशा-हमेशा याद रखेगा। इस बीच सवायजपुर विधायक के प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी,प्रदीप पाठक,जितेंद्र सिंह ,अमित वर्मा, सुरेंद्र यादव, धीरेंद्र सिंह धीरू,राजपाल सिंह, अरविंद वर्मा व वीरेंद्र राजवंशी आदि कई लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या पहुंचे CM योगी, प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की ये अपील

संबंधित समाचार