रामपुर: दहेज नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को निकाला, पति सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत  विचार। अतिरिक्त दहेज नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से भगा दिया। उसने टांडा थाने में पति सहित आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि देवर ने कपड़े फाड़कर रेप का प्रयास किया।

टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि एक साल पहले उसकी शादी स्वार थाना क्षेत्र के गांव मुंशीगज निवासी दिविग्जय सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय तक सबकुछ ठीक ठाक रहा,लेकिन शादी के कुछ समय के बाद ससुराल वालों ने उससे कम दहेज लाने का ताना देने लगे। इतना ही नहीं कहने लगे कि बेटे  को तलाक दिलवाकर कही ओर शादी कराएगे।

 जहां पर काफी दहेज मिलेगा। आरोप है कि 15 नवंबर 2023 को आरोपियों ने दहेज की खातिर पीट कर घर से निकाल दिया।उसके बाद वह मायके आ गई। उसने मामला परिजनों को बताया। बाद में वह लोग उसको टांडा थाने ले गए। महिला ने  पति सहित सभी के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने  आरोपी  पति  दिग्विजय सिंह,ससुर जयपाल सिंह, सास नेमवतीदेवी,देवर देवेश,ननद कांता,चचेरा ससुर लीलाधर, बुआ सुखदेई और ददिया सास जानकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोप है कि देवर ने कपड़े फाड़कर रेप का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें:- फिल्म 'इमरजेंसी' 14 जून को होगी रिलीज, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखेंगी कंगना रनौत

संबंधित समाचार