अमरोहा: डबल मर्डर के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर को एसटीएफ ने पुलिस की मदद से किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

पकड़े गए आरोपी पर दर्ज है 22 मुकदमें, 50 हजार था इनाम

अमरोहा, अमृत विचार। डबल मर्डर के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर को एसटीएफ ने गजरौला पुलिस की मदद से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फरसा व एक अ‌वैध तमंचा भी बरामद किया है।

क्षेत्र के गांव गुलालपुर स्थित फार्म हाउस पर बीती नौ अकतूबर की रात अनिरुद्ध व रतनपाल भाटी की फरसे से वार कर हत्या कर दी गई थी। हापुड़ जनपद के वीर सिंहपुर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर अशोक समेत नौ लोगों पर हत्या करने का आरोप है। इसमें से पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस हिस्ट्रीशीटर अशोक को वारदात का मुख्य आरोपी मान रही है। 

काफी कोशिशों के बाद भी पुलिस अशोक का कहीं कुछ पता नहीं लगा पाई थी तो लखनऊ एसटीएफ को गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कार्रवाई को बढ़ाते हुए पुलिस ने अशोक की लगभग पौने तीन करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। गिरफ्तारी नहीं होने पर अशोक पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। कोर्ट की अवहेलना करने के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया। 

मंगलवार को एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस की मदद से अशोक को नेशनल हाईवे पर जीरो प्वाइंट से गिरफ्तार किया है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि अशोक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फरसा व एक अवैध तमंचा गिरफ्तार किया गया है। अशोक के तार सुंदर भाटी गैंग से भी जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि अशोक पर अलग-अलग थानों में लगभग 22 मुकदमें दर्ज और वह पिछले साढ़े तीन महीने से फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें:- प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जुटे कॉरपोरेट के तमाम दिग्गज, गौतम अडाणी ने 14 छात्रों को छात्रवृत्ति देने का किया ऐलान

संबंधित समाचार