Kannauj News: चोरों का आतंक; विद्यालय को बनाया निशाना, स्टेबलाइजर, एलसीडी व डीबीआर समेत हजारों का माल पार...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में चोरों ने विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

कन्नौज में चोरों ने विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय के ऑफिस का ताला तोड़ कर अंदर रखा हुआ हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।

कन्नौज, छिबरामऊ, उन्नाव। ग्राम नगला नया में स्थित विद्यालय के ऑफिस का ताला तोड़ चोर हजारों का माल चोरी कर फरार हो गए। तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम अकरामाबाद निवासी मनोज कुमार पुत्र रामबाबू ने बताया कि ग्राम हाथिन के नया नगला में स्थित राजा अंजनेय सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक हैं। 

मंगलवार को सुबह वह जब अपने विद्यालय पहुंचे तो ऑफिस के ताले टूटे तथा अंदर सामान बिखरा पड़ा था। खोजबीन करने पर पता चला कि बक्से में रखे स्टेबलाइजर, एलसीडी, डीबीआर व राउटर तथा चार कैमरे चोरी हो चुके थे। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Kannauj News: चोरों ने बनाया ठेकेदार के घर को निशाना; ताला तोड़कर ले उड़े लाखों का माल...

संबंधित समाचार