Kannauj News: चोरों ने बनाया ठेकेदार के घर को निशाना; ताला तोड़कर ले उड़े लाखों का माल...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में चोरों ने ठेकेदार के घर से लाखों का सामान पार कर दिया।

कन्नौज में चोरों ने ठेकेदार के घर से करीब दस लाख के जेवर समेत 12 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने घटना के दूसरे दिन पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कन्नौज, तिर्वा, अमृत विचार। ठेकेदार के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब दस लाख के जेवर समेत 12 लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित ने घटना के दूसरे दिन पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
 
थाना ठठिया के जोतपुर्वा गांव निवासी सौरभ सिंह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ कस्बे के कालिकानगर मोहल्ले मे मकान बनाकर रहते हैं। वह सरकार की जल मिशन योजना के तहत ठेकेदारी करता है। वह इन दिनों फतेहपुर जनपद में काम करा रहा है। पत्नी व बच्चे कालिकानगर स्थित मकान पर ही रहते हैं। 

चोरी 2

शीतलहर के दौरान स्कूलो मे चल रहे अवकाश के कारण पत्नी मकान में ताला डालकर बच्चों को लेकर पैतृक गांव चली गई थी। वह भी 14 जनवरी को काम कराने के लिए फतेहपुर चला गया। 22 जनवरी की रात किसी समय चोरों ने मकान के ताले तोड़ दिए। घर के अंदर रखी नगदी समेत जेवरात चोरी कर लिए। उसे सुबह जब जानकारी हुई तो वह घर पर आया उसने मकान के अंदर सामान बिखरा देखा। 

पीड़ित ने बताया कि उसके घर पर करीब चार लाख से अधिक की नगद धनराशि रखी थी। इसके साथ ही सोने चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, एटीएम, जमीन के कागजात, साड़ियां आदि लगभग आठ लाख का माल भी चोर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल विजय सिह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: एक साथ उठी तीन अर्थियां; रह-रह कर गूंजती रहीं सिसकियां... अंगीठी के धुएं में दम घुटने से हुई थी मौत...

 

संबंधित समाचार