पीलीभीत: पहले सुरक्षित थीं महिलाएं, अब तो FIR भी दर्ज नहीं हो पा रही..सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

पीलीभीत, अमृत विचार। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर सियासी निशाना भी साधा। कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आवाहन किया।

वरिष्ठ सपा नेता राजकुमार राजू के कैंप कार्यालय पर हुए स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सर्वप्रथम महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष को बुके भेंट किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव  ने सपा शासनकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के उत्थान के लिए 102, 108,1090 जैसी आपातकालीन सुविधाएं संचालित की गई थीं। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, कन्या विद्याधन जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह सिद्ध कर दिया था कि नारी शक्ति का हित सिर्फ सपा सरकार में ही सुरक्षित है। 

मगर अब भाजपा की सरकार में प्रदेश में लूट, अपहरण, दुष्कर्म, हत्या जैसे जघन्य अपराध महिलाओं के साथ हो रहे हैं। थानों में प्राथमिकी भी  दर्ज नहीं हो पा रही है। इन सब पर अंकुश लगाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। सपा नेता राजकुमार राजू ने भी सपा शासनकाल में हुए काम गिनाए।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: संरक्षित PTR में जान की बाजी हार चुके 15 से अधिक बाघ, 9 साल में छह बाघों को आशियाने से होना पड़ा बेघर, जंगल से बाहर निकलने को मजबूर 

संबंधित समाचार