Kanpur News: गंगा बैराज पर दो कारों के बीच राम के नाम पर बनाई रील; सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ VIDEO.... देखें-
कानपुर के गंगाबैराज पर जोखिम भरा स्टंट करते हुए युवक ने रील बनाई।
सोशल मीडिया पर नाम कमाने के लिए रोजाना वीडियो क्रिएटर गंगाबैराज पहुंचते हैं। अपने के साथ-साथ दूसरे की जान जोखिम में डालकर पुलिस की नाक के नीचे रोज खेल किया जा रहा है।
कानपुर, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर नाम कमाने के लिए रोजाना वीडियो क्रिएटर गंगाबैराज पहुंचते हैं। अपने के साथ-साथ दूसरे की जान जोखिम में डालकर पुलिस की नाक के नीचे रोज खेल किया जा रहा है। इसके बाद भी पुलिस कतई कोई कार्रवाई नहीं करती केवल मूकदर्शक बनी रहती है।
हाल ही में यूटयूब के वीडियो क्रिएटर ने ई-रिक्शे के ऊपर चढ़कर डांस कर रील बनाई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हुआ था। मंगलवार को एक वीडियो बैराज का फिर वायरल हुआ जिसमें भगवा धोती हाथ में ध्वज लेकर दो चलती कारों के बीच खड़ा युवक अपने साथ दूसरी की जान को जोखिम डाल रहा था। कार से स्टंट कर रील बनाते वीडियो सामने आया है। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
कानपुर के गंगा बैराज में दो कारों के बीच झंडा लेकर रील बनाता हुआ युवक का वीडियो वायरल हुआ... pic.twitter.com/QUD8ZeDySH
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 23, 2024
इसमें दिख रहा है कि गंगा बैराज पर दो कारों के बीच में पैर रखकर एक युवक करतब कर रहा है। ये वीडियो 22 जनवरी का बताया जा रहा है। उसी दिन अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा थी। राम के नाम पर इस रील को तैयार किया है। फिल्मी स्टाइल में भगवा धोती और हाथ में भगवा झंडा लेकर युवक खड़ा है। पीछे बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है जय श्री राम, जय श्री राम।
सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह पूरा तमाशा पुलिस के सामने हो रहा। लेकिन, राम के नाम पर कोई रोकने और टोंकने वाला नहीं है। वीडियो में दिख रहा युवक अक्षय सेंगर बताया जा रहा है। युवक की काली और सफेद स्कॉर्पियो पर गाड़ी नंबर की जगह अंग्रेजी में बॉस लिखा हुआ है। इस संबंध में एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
