PCS Result Out: चित्रकूट के होनहार को मिली छठवी रैंक; वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक पद पर हैं तैनात...
चित्रकूट के होनहार को पीसीएस परीक्षा में छठवी रैंक मिली है।
उप्र पब्लिक सर्विस कमीशन प्रयागराज की कंबाइंड स्टेट/अपर सबआर्डिनेट सर्विसेज 2023 में चित्रकूट जिले के होनहार ने टॉप 20 में स्थान बनाया है।
चित्रकूट, अमृत विचार। उप्र पब्लिक सर्विस कमीशन प्रयागराज की कंबाइंड स्टेट/अपर सबआर्डिनेट सर्विसेज 2023 में चित्रकूट जिले के होनहार ने टॉप 20 में स्थान बनाया है। किसान परिवार के पवन पटेल को छठवीं रैंक हासिल हुई है।
रुख्माखुर्द न्याय पंचायत के ददरी माफी के मजरे लंकापुरवा ददरीमाफी निवासी पवन पटेल ने पीसीएस में छठवीं रैंक पाई है। उनके चचेरे भाई अतुल पटेल ने बताया कि 2022 में भी इनका सिलेक्शन हुआ था। वह वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक हैं। हाईस्कूल ज्ञानज्योति हायर सेकेंड्री स्कूल सतना से पास की। इंटरमीडियट की परीक्षा सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय से उत्तीर्ण की। इलाहाबाद यूनीवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था।
बैंक आफ बड़ौदा कौशांबी शाखा में नौकरी लग गई। इसके बाद उन्होंने त्यागपत्र दे दिया और दिल्ली में पीसीएस की तैयारी करने लगे। दो साल की तैयारी के बाद उनका सिलेक्शन हो गया और सीओ बन गए। हालांकि इसके बाद भी वह पीसीएस की परीक्षा में फिर बैठे और अगले साल ही छठवीं रैंक से इसे उत्तीर्ण किया। पिता केदार पटेल खेती किसानी करते हैं। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवार में बधाइयां देने वालों का तांता लगा है।
यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक समेत दो अधिकारियों पर लाखों रुपये के गबन का आरोप; एफआईआर दर्ज....
