बरेली: यू-डायस पर 31 तक विद्यालयों को करना होगा डाटा अपलोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यू-डायस पोर्टल पर विद्यालयों को 31 जनवरी तक डाटा अपलोड करना होगा। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार शासन ने 31 जनवरी तक यू-डायस पर डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले में 5065 विद्यालयों के सापेक्ष 261 स्कूलों और 326 अध्यापकों ने डाटा अपडेट नहीं किया है। सत्र 2022-23 में पंजीकृत 8,31,036 के सापेक्ष 5,63,356 बच्चों का डाटा अपडेट किया गया है। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि 31 जनवरी तक डाटा अपलोड न करने वाले विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मान्यता भी रद्द की जा सकती है। इसके लिए सभी बीईओ को निर्देश जारी किए गए हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: बजट मामला...विभागीय कमेटी की रिपोर्ट को भी जरूरी नहीं समझा

संबंधित समाचार