बहराइच: पूरे दिन रेलवे ट्रैक के बीच पड़ा रहा Key-Man का शव, ट्रेन से कटकर हुई मौत
जरवलरोड/बहराइच, अमृत विचार। जरवल रोड रेलवे स्टेशन पर तैनात की मैन की रेल पटरियों की जांच करते समय अज्ञात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पूरे दिन रेलवे ट्रैक के बीच में ही शव पड़ा रहा। शाम को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लखनऊ गोंडा रेल प्रखंड पर जरवल रोड रेलवे स्टेशन के कालोनी में रहने वाले राम अवतार (30) की मैन के पद पर तैनात थे। वह मूलतः गोरखपुर जनपद के निवासी हैं। मंगलवार सुबह रेल प्रखंड पर पटरियों की जांच करते समय ट्रेन से कटकर मौत हो गई। किलोमीटर संख्या 611 और 13 के मध्य चंदरिया गांव के निकट अज्ञात ट्रेन से कटकट मौत हो गई।
पूरे दिन लखनऊ गोंडा रेल प्रखंड के बीच की मैन का शव अप और डाउन ट्रैक के बीच कटा हुआ शव पड़ा था। शेफ्टी जैकेट पहने चमकता रहा, लेकिन किसी चालक या ड्राइवर ने सूचना जरवल रोड और सरयू स्टेशन अधीक्षक को नहीं दी। जबकि दोनों जगह घटना की सूचना देना चाहिए।
गांव के लोगों ने शाम को शव पड़ा होने की सूचना रेल कर्मचारी बाबूराम को दी। इस पर जरवल रोड रेलवे स्टेशन के एसएम सुबीर कुमार, पीडब्ल्यूआई संजय सिंह, चीफ पीडब्ल्यूआई अनूप श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। एसएम ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल गोंडा भेजा गया है। घटना की जानकारी परिवार को दे दी गई है।
यह भी पढ़ें:-भाजपा ने खत्म किया राम मंदिर का मुद्दा, बोले अंसारी- अब भागवत की 'कलह खत्म करने' की बात पर हो अमल
