अयोध्या : श्रीरामलला के दर्शन को उमड़ी भीड़,आला अधिकारी खुद संभाल रहे, 200 की संख्या में भेजे जा रहे श्रद्धालु 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम जन्मभूमि पथ पर जाने वाले सभी अन्य मार्गों को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। बैरियर गिराकर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। राम भक्त केवल राम जन्मभूमि पथ के मुख्य द्वार से ही मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश कर सकेंगे।

बैरियर पर तैनात सुरक्षा बलों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी को भी अन्य मार्ग से प्रवेश नहीं दिया जाएगा।अमावां मंदिर हनुमानगढ़ी से आने वाले मार्गों पर पूर्ण रूप से बेरिकेडिंग किया गया है। बताते चलें कि मंगलवार को 5 लाख राम भक्तों ने रामलाल का दर्शन किया था।रामलला के भक्तों के सैलाब को देखते हुए आज नए सिरे से रूपरेखा बनाई गई है।

19 - 2024-01-24T130631.882

जन्मभूमि जाने वाले रामकोट के सभी बैरियर बंद किए गए हैं। स्थानीय लोगों को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। आज जन्मभूमि पथ के बाहर क्षीरेश्वर महादेव गेट नंबर 3 तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है। श्रद्धालुओं को 200-200 के जत्थे में अंदर भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें -4 फरवरी को अयोध्या आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, रामलला का करेंगे पूजन - अब प्रशासन ने बढ़ाया दर्शन का समय

संबंधित समाचार