Lok Sabha Election: 25 जनवरी तक मतदेय स्थलों पर पूरे करें इंतजाम; अपर नगर आयुक्त ने दिये निर्देश...
कानपुर में अपर नगर आयुक्त ने लोकसभा चुनावों को लेकर निर्देश दिए हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए बूथों (मतदेय स्थलों) को संवारने की तैयारी शुरू हो गई है। 3614 मतदेय स्थलों में अश्योर्ड मिनीमम फैसिलिटी (एएमएफ) को नगर निगम पूरा करेगा।
कानपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के लिए बूथों (मतदेय स्थलों) को संवारने की तैयारी शुरू हो गई है। 3614 मतदेय स्थलों में अश्योर्ड मिनीमम फैसिलिटी (एएमएफ) को नगर निगम पूरा करेगा। इसके लिए अपर नगर आयुक्त ने अपने सभी जोनल अधिकारियों और अभियंताओं को निर्देश दिये हैं कि 25 जनवरी तक मतदेय स्थलों पर नियमानुसार तैयारियों को पूरा किया जाए। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
लोकसभा चुनाव की तिथि अब किसी भी समय जारी हो सकती है। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने भी शुरू कर दी है। मतदाताओं की संख्या के आधार पर मतदान के लिए बूथों का संभाजन कर लिया गया है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर नगर निगम ने मतदेय स्थलों को ठीक करना शुरू भी कर दिया है। इसमें मतदेय स्थलों पर एएमएफ यानि दिव्यांगों के लिये रैंप, पीने के पानी की सुविधा, फर्नीचर, लाइटिंश, शौचालय, रंगाई पुताई, अलग-अलग निकास द्वार, टूट-फूट आदि नगर निगम को करना है।
अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल सिंह ने सभी जोनल अधिकारियों और जोनल अभियंताओं को निर्देश दिये हैं कि 25 जनवरी तक मतदेय स्थलों को ठीक कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि 29 और 31 जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को लखनऊ भ्रमण प्रस्तावित है। इससे पहले ही मतदेय स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं को पूरा करना है।
अभी मतदेय स्थलों की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र संख्या
बिल्हौर 442
बिठूर 415
कल्यानपुर 399
गोविंद नगर 349
सीसामऊ 275
आर्य नगर 265
किदवई नगर 338
कैंट 340
महाराजपुर 427
घाटमपुर 366
कुल 3614
मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र संख्या
बिल्हौर 392442
बिठूर 361447
कल्यानपुर 355232
गोविंद नगर 354457
सीसामऊ 271678
आर्य नगर 301105
किदवई नगर 348103
कैंट 363592
महाराजपुर 452845
घाटमपुर 320180
कुल 3521081
(मतदाता आंकड़ों में परिवर्तन हो सकता है।)
