परीक्षा पे चर्चा के लिए 2.26 करोड़ पंजीकरण , चित्रकला प्रतियोगिता में 60,000 शामिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम से पहले, छात्रों के बीच परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए अनूठी पहल, राष्ट्रव्यापी चित्रकला प्रतियोगिता में देश भर से 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी। परीक्षा पे चर्चा का सातवां संस्करण इस बार 29 जनवरी को रखा गया है। इसके लिए 2.26 करोड़ लोगों ने सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को पराक्रम दिवस पर आयोजित यह चित्रकला प्रतियोगिता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स ’के परीक्षा विषयक मंत्रों पर केंद्रित थी। इस प्रतियोगिता को देश भर के 774 विद्यालयों के 657 केंद्रीय विद्यालयों और 122 नवोदय विद्यालयों (एनवीएस) में आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को नेताजी के जीवन के बारे में प्रेरित करना और उनमें देशभक्ति की भावना पैदा करना था। 

छात्र-छाताओं, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ मोदी का सातवां "परीक्षा पे चर्चा 2024" कार्यक्रम 29 जनवरी को आयोजित किया गया है। शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इसके लिए मायगॉव पोर्टल पर 2.26 करोड़ लोगों का पंजीकरण दर्ज किया है। यह इस कार्यक्रम के प्रति विद्यार्थियों में व्यापक उत्साह को दर्शाता है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से नयी दिल्ली के भारत मंडपम, में टाउन-हॉल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। 

इस कार्यक्रम में लगभग 3000 प्रतिभागी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगे। मुख्य कार्यक्रम के लिए प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से दो छात्रों तथा एक शिक्षक और कला उत्सव के विजेताओं को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत के बाद पहली बार देश के विभिन्न हिस्सों से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के सौ (100) छात्र परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

ये भी पढे़ं- ममता बनर्जी की कार का एक्सीडेंट... माथे पर लगी चोट, बैठक से लौटते समय हुआ हादसा

संबंधित समाचार