यूपी स्थापना दिवस: प्रदेश की विरासत है बरेली कॉलेज...इसे बचाने की आवश्यकता
प्रदेश के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक विरासत समारोह में बोले साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी
बरेली, अमृत विचार। प्रदेश के स्थापना दिवस पर बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी ने जिले के परिप्रेक्ष्य में 1857 के महायुद्ध को रेखांकित किया। उन्होंने खान बहादुर खान की शहादत के साथ बरेली कॉलेज के कुतुब शाह और छात्र जैमग्रीन के बलिदान के ऐतिहासिक महत्व का मूल्यांकन की जरूरत बताई। कहा कि बरेली काॅलेज 1935 में स्थापित प्रदेश की विरासत है। इसे बचाने की आवश्यकता है।
क्रांतिकारी दामोदर स्वरूप सेठ, निरंकार देव सेवक की भूमिका का जिक्र करते हुए उनकी स्मृतियों को सहेजने ,1857 की गवाह नकटिया और किला नदी को बचाए जाने को जरूरी बताई। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी और गैर सरकारी 29 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड की ओर से संचालित टूल किट्स वितरण योजना तहत निशुल्क विद्युत चालित चाकें वितरित की गईं। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रंगोली बनाई गई। विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों स्टालों का भ्रमण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक डॉ. एमपी आर्य, डॉ. डीसी वर्मा, संजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, आईजी राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, सीडीओ जगप्रवेश, सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह, डीडीओ दिनेश कुमार यादव, डीआईओएस देवकी सिंह आदि मौजूद रहे।
सरकारी क्षेत्र में यह लोग हुए सम्मानित
प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज डॉ. अवनीश कुमार यादव को भारत सरकार की ओर से वर्ष 2013 में तीन माह का अमेरिका में शैक्षिक भ्रमण, अध्ययन अवधि में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने, सहायक संख्याधिकारी मयूरी अग्रवाल को आंकाक्षात्मक ब्लॉकों अच्छे योगदान के लिए, असिस्टें प्रो डॉ. अन्नू महाजन को समाज सेवा, एनएसएस, वृक्षारोपण, कनिष्ठ सहायक ग्राम विकास विभाग अक्षय कुमार को भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन में, राजस्व सहायक द्वितीय राजस्व विभाग शबनम जबी नक्शा उच्चाधिकारियों को समय से देने, राजस्व निरीक्षक नवादा जोगियान प्रमोद कुमार सक्सेना को विरासत और पैमाइश में अच्छे कार्य, एएनएम सबीहा खातून को टीकाकरण, सीनियर लैब असिस्टेंट दुर्गेश मिश्रा को मंडल में सर्वाधिक रैपिड डायगनोस्टिक टेस्ट, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सलमा को पोषण ट्रेकर पर शतप्रतिशत फीडिंग करने, बीसी सखी प्रियंका कुमारी काे सर्वाधिक कमीशन के लिए, पंचायत सहायक सतेंद्र दिवाकर को पंचायत विभाग में अच्छे कार्य, चौकी इंचार्ज थाना प्रेमनगर नवीन कुमार, सीबीगंज के हेड कांस्टेबल सरजीत सिंह, शहर कोतवाली के अमर राठी को गिरफ्तारी व माल बरामदगी में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
गैर सरकारी में इन्हें मिला सम्मान
सुधीर विद्यार्थी को लेखन कार्य, इतिहास, जयदीप सिंह बरार को जल संरक्षण, वृक्षारोपण, धीरज पाठक को पशुओं को चिकित्सा मदद, मंगल सेन भगत (जिला बाल कल्याण समिति न्यायपीठ बरेली में 2010 से 2016 तक 6 से 16 वर्ष तक के बच्चों की न्याय दिलाने, कृष्ण स्वरूप सक्सेना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्तिकरण, शैलेश कुमार को मनोविज्ञान चिकित्सा के क्षेत्र में जागरूकता अभियान, शिशु पाल मौर्य को स्कूल, काॅलेज, ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार, सीमा को समूह की महिलाओं को रोजगार, मीना सोंधी को सामाजिक कार्याें, राजीव कुमार पांडेय को मिशन रोशनी के तहत मोतियाबिंद, राज नारायण को जल संरक्षण, कुमारी आंशिका को ताइक्वांडो प्रतियोगिता मिर्जापुर में कांस्य पदक, सुरभि राय, सुषमा श्रीवास्तव को 37 नेशनल गेम-2023 गोवा में कांस्य पदक के लिए सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें- बरेली: जेईई मेंस परीक्षा शुरू, 98 परीक्षार्थी हुए शामिल
