बरेली: जेईई मेंस परीक्षा शुरू, 98 परीक्षार्थी हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में जेईई मेंस 2024 सेशन 1 की प्रवेश परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई हैं। सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट में पहले दिन दूसरी पाली में बीआर्क और बी प्लानिंग की परीक्षा तीन बजे से छह बजे तक हुई।

एनटीए के जिला समन्वयक डा. वीके मिश्रा ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए निरीक्षण किया गया। कुल 154 परीक्षार्थियों में से 98 ने परीक्षा दी, 56 अनुपस्थित रहे। अब 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को बीई और बीटेक की प्रवेश परीक्षा पहली पाली में 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में तीन से छह बजे तकहोगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: कुतुबखाना पुल...ठेकेदार को जुर्माने का डर, मजदूरों की जिंदगी दांव पर

संबंधित समाचार