Farrukhabad: माघ मेले के उद्घाटन से पहले सन्तों ने किया हंगामा; हाइवे रहा जाम, पोस्टर हटाने पर मामला हुआ शांत....

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में माघ मेले के उद्घाटन से पहले सन्तों ने हंगामा किया।

फर्रुखाबाद में गंगा तट पांचाल घाट पर लगे मेला रामनगरिया में संतों ने इटावा बरेली हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। गंगा तट पांचाल घाट पर लगे मेला रामनगरिया में संतों ने इटावा बरेली हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। संतों ने मांग की कि दुर्वासा आश्रम के महंत ईश्वर दास के पोस्टर जो लगवाए गए हैं उनको तत्काल प्रभाव से हटवाया जाए। 

मेला राम नगरिया में दुर्वासा आश्रम के महंत ईश्वर दास के पोस्टर मेला रामनगरिया में लगा दिए गए। जिसको देख कर जूना अखाड़े के अध्यक्ष सत्य गिरी ने विरोध किया। देखते देखते सभी संत महात्मा सत्य गिरी के पक्ष में उतर आए। संतों ने इटावा बरेली हाइवे पर जाम लगा कर जमकर जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। 

मामला बढ़ता देख कर मेला कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सन्तो को समझाने का प्रयास किया लेकिन सन्तों ने उनकी एक नही सुनी। अंत मे पुलिस ने ईश्वर दास के पोस्टर हटवा दिए तब मामला शांत हुआ। सत्य गिरी ने कहा कि मेला राम नगरिया में महरम सिंह द्वार बनाया गया है यह अच्छी बात है। महरम सिंह ने मेला की शुरुआत की थी। 

संतों ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा ऐसा हुआ तो तीनो अखाड़ों के संत आंदोलन पर उतर आएंगे। उद्घाटन से कुछ घण्टे पहले सन्तों की बगावत देख प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। लेकिन बाद में पोस्टर हटाकर मामला शांत कराया गया। 

यह भी पढ़ें- Fatehpur News: गर्भपात कराने के बाद पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला; छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज...

संबंधित समाचार