भारत समृद्ध तभी होगा जब गरीबी और किसान आत्महत्या से होगा मुक्त: डॉ. तोगड़िया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राममंदिर का सपना हुआ साकार, अब अन्य मुद्दों पर दिया जाए ध्यान

खरगूपुर, गोंडा। गरीबी, किसान आत्महत्या मुक्त, रोजगार युक्त व किसानों को उनके अनाजों के दाम मिले तभी भारत में समृद्धि आएगी। हमें ऐसे समृद्ध भारत की आवश्यकता है। उक्त बातें गुरुवार शाम अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल  के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित करने के उपरांत आयोजित खरगूपुर बस स्टॉप परिसर के जनसभा में कही। डॉ प्रवीण तोगड़िया ने स्थानीय कार सेवक श्रीगणेश व वेद प्रकाश गुप्ता को सम्मानित  किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 7 अक्टूबर 1984 को सरयू का जल लेकर संकल्प लिया गया था जो 32 साल बाद 22 जनवरी को भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरा हुआ। 496 वर्षों के संघर्ष व कारसेवकों के बलिदान तथा लोगों के अथक प्रयास से अयोध्या ही नहीं पूरे भारत में आज राममय का माहौल है और भारत में अब रामराज्य की परिकल्पना साकार हो चुकी है।

Untitled-38 copy

तोगड़िया ने कहा कि देश के करोड़ों हिन्दुओं के घरों में 12 बार जाकर जन जागरण का कार्य कर सवा सवा रुपए चंदे लिए गए और इस चंदे के रुपयों से राजस्थान से राम शिलाएं अयोध्या लाई गईं। भगवान राम के मंदिर में किसी उद्योगपति का अकेले पैसा नहीं लगा है। आठ करोड़ पांच सौ उन्तालिस लाख हिंदुओं के घरों के पैसे लगे। उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूँ, देश गरीबी मुक्त, किसान आत्महत्या मुक्त, युवाओं को रोजगार युक्त, किसानों के अनाजों के वाजिब दाम मिले तभी समृद्ध भारत की परिकल्पना की जा सकती है।

तोगड़िया के यहां पहुंचने पर सूरज देवराज, फूलचंद गुप्ता सहित अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम समापन के उपरांत  तोगड़िया  प्रसिद्ध पृथ्वी नाथ मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकार सदर, खरगूपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह सहित इटियाथोक, कौड़िया तथा कटरा व जिले के पुलिस बल मौजूद रही।

Untitled-39 copy

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने काशी में गढ़े विकास के नए कीर्तिमान, लौटाया उसका पुराना वैभव, विश्व मानचित्र पर दिखने लगी शिव की नगरी!

 

संबंधित समाचार