लखनऊ: 75वें गणतंत्र दिवस पर सबसे खास रही राममंदिर की झांकी, गुलाब के फूल पर दिखे प्रभु रामलला, देखें videos

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। इस बार के गणतंत्र दिवस को सीएम योगी ने खास बना दिया। पूरे देश में एक तरफ राममंदिर और रामलला की गूंज है तो भला 75वें गणतंत्र दिवस की झांकी इसमें पीछे क्यों रहती? गणतंत्र दिवस में कुछ झांकियों के निकलने के बाद जैसे ही प्रभु रामलला और राममंदिर की झांकी दिखी पास बैठे अतिथि और जनता नतमस्तक हो गई और रामलला के जयकारे लगाए। 

झांकी में रामलला गुलाब के फूल लिए बैठे दिखे जबकि पार्श्व में राममंदिर का माडल दिख रहा था। साथ में कई स्थानीय लोक कलाकार नृत्य करते हुए दिख रही थीं। इस माडल और झांकी को राजधानीवासियों ने सबसे ज्यादा पसंद किया। वहीं सीआरपीएफ, आरएएफ, सेना और अर्धसैनिक बलों की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मौजूद रहे। 

यह भी पढे़ं: प्रयागराज: संगम में संतों ने किया ध्वजारोहण, गाया राष्ट्रगान, राममंदिर की चर्चा करते हुए लोगों से की यह विशेष अपील

संबंधित समाचार