बरेली: निकाह का झांसा देकर मां-बाप से मिलवाया, फिर लूटी आबरू
बरेली, अमृत विचार। निकाह का झांसा देकर युवक ने पहले तो युवती को अपने मां-बाप से मिलवाया और फिर उसका शारीरिक शोषण किया। अब आरोपी उससे निकाह करने के बदले एक मकान की मांग कर रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने सीओ थर्ड को मामले की जांच के आदेश …
बरेली, अमृत विचार। निकाह का झांसा देकर युवक ने पहले तो युवती को अपने मां-बाप से मिलवाया और फिर उसका शारीरिक शोषण किया। अब आरोपी उससे निकाह करने के बदले एक मकान की मांग कर रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। एसएसपी ने सीओ थर्ड को मामले की जांच के आदेश दिए है।
बारादरी के एजाजनगर की रहने वाली युवती ने बताया कि उसके बहनोई का दोस्त अक्सर उसके यहां आता था। इसके चलते उसकी युवक से बोलचाल हो गई थी। युवती ने कहा कि एक दिन युवक ने मेरे बहनाई से मेरा मोबाइल नंबर मांगा और फिर दोनों लोग बातचीत करने लगे। इसी बीच आरोपी ने उसे अपने मां-बाप से भी मिलवाया और बताया कि वह उससे निकाह करना चाहता है।
इस पर मां-बाप ने भी उसे निकाह करने की अनुमति दे दी। इसके बाद युवक ने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो उसे जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। अब निकाह करने से पहले आरोपी युवक उससे दहेज में मकान की मांग कर रहा है। पीड़िता ने गुरुवार को मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
