बहराइच: थानाध्यक्ष और उप निरीक्षक को मिला सम्मान सांसद, डीएम और एसपी ने किया सम्मानित
बहराइच, अमृत विचार। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक और बौंडी थानाध्यक्ष को गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को सम्मानित किया गया। जिस पर साथी पुलिस कर्मियों ने हर्ष जताया है। उप निरीक्षक दीवान असलम एक सप्ताह पूर्व चौकी इंचार्ज जरवल के पद पर थे। एसपी वृंदा शुक्ला ने उन्हें लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन भेज दिया है।
उप निरीक्षक दीवान असलम खान को पुलिस का सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में डीएम मोनिका रानी और पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने सिल्वर मेडल का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बौंडी थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय को सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी सिटी रामानंद कुशवाहा, सीओ सिटी, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-Republic Day 2024: देशभक्ति के हर्षोल्लास में डूबा उत्तर प्रदेश, झांकियों ने मोहा मन, देखें मनमोहक तस्वीरें और Video
