गोंडा: 45 किलो गांजे के साथ एंटी नारकोटिक्स व करनैलगंज पुलिस टीम के हत्थे चढ़ा तस्कर
लखनऊ यूनिट की एंटी नारकोटिक्स टीम ने करनैलगंज पुलिस के साथ की संयुक्त कार्रवाई
करनैलगंज/गोंडा, अमृत विचार। जिले के थाना करनैलगंज व एंटी नारकोटिक्स यूनिट लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को 45 किलो गांजे के साथ धर दबोचा। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गयी है।
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी इंचार्ज आशीष कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात जब वह गश्त पर थे तो एंटी नारकोटिक्स लखनऊ यूनिट की टीम ने सूचना दी कि एक युवक बाइक से अवैध मादक पदार्थ के साथ बदरे बाबा मोड़ की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर उन्होंने नारकोटिक्स टीम के साथ घेराबंदी युवक को दबोच लिया।
पकड़ा गया युवक पवन कुमार करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के नगवाकला गांव का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस टीम ने 45 किलो गांजा व एक बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गयी है।
पुलिस टीम में करनैलगंज कोतवाली नें तैनात उपनिरीक्षक दिलीप सिंह,कांस्टेबल आदित्य यादव, लवकुश मौर्या व सत्येन्द्र यादव तथा एंटी नारकोटिक्स टीम के इंस्पेक्टर विवेक सिंह यादव, हेड कांस्टेबल मो खालिद, संदीप सिंह, दीपक सिंह व संगम पटेल शामिल रहे।
