Auraiya: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराए तीन ट्रक... भिड़ंत के बाद तीनों में लगी आग, ड्राइवरों ने कूदकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में घने कोहरे के कारण बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराए तीन ट्रक।

औरैया में घने कोहरे के कारण बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आपस में तीन ट्रक टकरा गए। हादसे के बाद तीनों ट्रकों में आग लग गई। इस पर ड्राइवरों ने ट्रकों से कूदकर अपनी जान बचाई।

औरैया, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली के पास शनिवार को घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर तीन डंपर आपस में टकरा गए। हादसे के बाद तीनों में आग लग गई। जिसके बाद लपटों में घिरे डंपर के चालकों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक तीनों डंपर जल गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे सदर कोतवाल पंकज मिश्रा ने तीनों चालकों को आनन फानन में 50 शैय्या अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। इसके बाद क्रेन की मदद से तीनों डंपरों को किनारे किया गया।

Fire 1 (3)

हादसा शनिवार सुबह करीब 4 बजे जालौन और औरैया के बीच हुआ। लखनऊ एक्सप्रेस वे की तरफ जा रहे तीन डंपर घने कोहरे के कारण बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मिहौली के पास एक के बाद एक पीछे से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी की शॉर्ट सर्किट होने से उनमें आग लग गई। देखते ही देखते तीनों वाहनों से आग की लपटे निकलने लगी।

लपटों में घिर तीनों डंपरों के चालकों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। हाईवे की एंबुलेंस ले जा गए तीनों चालक जब तक एक्सप्रेसवे के सुरक्षा कर्मी वहा पहुंचते और कोई राहत का कार्य शुरू कर पाते तब तक आपस में भिड़े डंपर धू-धूकर जल गए।
Fire 3 (1)

एक्सप्रेस-वे की एंबुलेंस ने तीनों घायल चालकों को 50 शैय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। तीनों जले डंपरों को क्रेन की मदद से किनारे कर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कराई गई।

ये भी पढ़ें- Auraiya Weather Today: घने कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित... घंटो की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेनें

संबंधित समाचार