सगे भाइयों ने युवक को पीटा; गुप्तांग काटा, कानपुर रेफर...खेत में मवेशी छोड़ने को लेकर था विवाद....

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छतरपुर में सगे भाइयों ने युवक को बुरी तरह पीटा।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पहरहा गांव निवासी गौरव (20) पुत्र जितेद्र सिंह गुरुवार की सुबह खेत जा रहा था, तभी पड़ोसी दो सगे भाइयों ने उसे दबोच लिया। घसीटकर अपने घर ले गए

बांदा, अमृत विचार। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पहरहा गांव निवासी गौरव (20) पुत्र जितेद्र सिंह गुरुवार की सुबह खेत जा रहा था, तभी पड़ोसी दो सगे भाइयों ने उसे दबोच लिया। घसीटकर अपने घर ले गए और कमरे में बंदकर उसे बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद हंसिया से उसका गुप्तांग काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

आरोपियों के चंगुल से छूटा युवक अपने किसी तरह घर पहुंचा लेकिन वह दरवाजे पर ही अचेत होकर गिर गया। सुबह घर वालों ने दरवाजा खोलकर देखा तो गौरव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। यह देख परिजन अवाक रह गए। परिजन उसे लेकर पहरहा पुलिस चौकी पहुंचे और मामले की जानकारी दी। घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख उसे कानपुर रेफर कर दिया। घायल के पिता ने बताया कि उसका व आरोपियों का खेत अगल-बगल है। आरोपी उसके खेत में मवेशी छोड़ देते थे। इसी को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। खुन्नस के चलते आरोपियों ने उसके पुत्र को पीटकर घायल कर दिया और फिर हंसिया से उसका गुप्तांग  काट दिया। प्रेम प्रसंग जैसी कोई बात उसके संज्ञान में नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने को बना चोर; फैक्ट्री की छत तोड़ी, पार किये लाखों रुपये, गिरफ्तार...

संबंधित समाचार