लखनऊ: गांव चलो अभियान के तहत बीजेपी गांवों में करेगी प्रवास, बैठक में 2024 को लेकर बनाई ये रणनीति

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

सीएम, डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांवों में करेगें प्रवास

अमृत विचार, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की गांव चलो अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला और लोकसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक शनिवार को राजधानी लखनऊ में हुई। राजधानी के विश्वैश्वरैया प्रेक्षागृह में गांव चलो अभियान की प्रदेश कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, राष्ट्रीय सहमहामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष और अभियान प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह समेत तमाम भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

WhatsApp Image 2024-01-27 at 6.51.47 PM

बता दें कि गांव चलो अभियान के माध्यम से बीजेपी आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक प्रदेश के हर गांव और बूथ तक पहुंचकर व्यापक जनसंवाद का अभियान चलाएगी। इस अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर समेत  पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता गांव में प्रवास करेगें। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाएं और विकसित भारत का विजन लेकर गांव, मजारों, टीलों, चौपालों और बूथों पर चर्चा करेंगे। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में करीब 2 लाख जगहों पर प्रवास करने की योजना बनाई है।

WhatsApp Image 2024-01-27 at 6.51.54 PM

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हर बूथ, हर क्षेत्र में संगठन की मजबूती में गांव चलो अभियान नींव का पत्थर साबित होगा। यह अभियान मिशन 24 में बड़ी विजय का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि अभियान का लक्ष्य 26 करोड़ लोगों तक सीधा संवाद करना है और शत-प्रतिशत विजय का संकल्प लेकर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य प्राप्त करना है। भूपेंद्र चौधरी ने आगे कहा कि गांव चलो अभियान की प्रदेश कार्यशाला के बाद 30 जनवरी को प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में जिला कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 1 और 2 फरवरी को मंडल की कार्यशालाएं सम्पन्न होगी।

लोकसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक, कलस्टर इंचार्ज, संयोजक और जिला प्रभारी 

अध्यक्ष रहे मौजूद 

Screenshot_20240127_195021 (1)

अमृत विचार, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की शनिवार को प्रदेश कार्यालय पर लोकसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक के दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, अभियानों और लोकसभा चुनाव को लेकर अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 31 जनवरी तक लोकसभा चुनाव कार्यालय खोलने और लोकसभा और विधानसभा चुनाव संचालन समिति के गठन को पूरा करने का निर्णय हुआ। वहीं बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी राष्ट्रीय सहमहामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत सभी प्रदेश पदाधिकरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव के कलस्टर इंचार्ज, लोकसभा संयोजक और प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- 

संबंधित समाचार