बरेली: बोले कुलपति प्रो. केपी सिंह- रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बनेगा इंटरनेशनल ट्रांजिट हॉस्टल
बरेली,अमृत विचार : रुहेलखंड विश्वविद्यालय में जल्द ही इंटरनेशनल ट्रांजिट हॉस्टल बनेगा ताकि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों और पढ़ाने वाले शिक्षकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में डिजिटल हब बनाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है, ताकि ऑनलाइन पढ़ाई पर ज्यादा जोर दिया जा सके।
यह बातें कुलपति प्रो. केपी सिंह ने गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने प्रशासनिक भवन के सामने झंडा रोहण किया। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षा को बढ़ावा देकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने के 2047 के सरकार के मिशन की जिम्मेदारी को पूरी लगन से पूर्ण करना होगा।
उन्होंने पं. दीनानाथ मिश्र स्कूल और दिशा पब्लिक स्कूल में भी झंडा रोहण किया। इस दौरान कुलसचिव अजय कृष्ण यादव, परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार, प्रो. एके सिंह, सुनीता यादव, डॉ. अमित सिंह मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - बरेली: रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एक परीक्षा खत्म हाेते ही दूसरी होगी शुरू
