बरेली: रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एक परीक्षा खत्म हाेते ही दूसरी होगी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एक परीक्षा समाप्त होती है, उससे पहले ही दूसरी का परीक्षा कार्यक्रम जारी हो जाता है। लगातार परीक्षा की वजह से बरेली कॉलेज समेत अन्य में कक्षाएं भी प्रभावित होती हैं। जब से सत्र 2023-24 शुरू हुआ है, उसके कुछ दिन बाद से लगातार कोई न कोई परीक्षा हो रही है।

27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक सुधार परीक्षा, 15 दिसंबर 2023 से स्नातक प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 31 जनवरी 2024 को समाप्त होगी। 18 जनवरी से बीएएमएस, एमएसडब्ल्यू, बीबीए, बीसीए, बीकॉम फाइनेंस, बीकॉम फाइनेंशियल सर्विस, बीलिब और एमलिब की परीक्षा शुरू हुई। 1 फरवरी से एलएलबी, बीएएलएलबी और एलएलएम की परीक्षा शुरू होगी।

यह परीक्षा खत्म होते ही 17 फरवरी से 4 मार्च तक स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा होगी। इसके बाद स्नातक और परास्नातक की वार्षिक परीक्षा शुरू होने की उम्मीद है। इनके भी परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं। इस दौरान मिड टर्म और कई प्रयोगात्मक परीक्षा भी हुई।

28 तक भरे जाएंगे स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म: रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के संस्थागत और बैक परीक्षा फार्म 10 जनवरी से भरे जा रहे हैं।

परीक्षा फार्म भरने की पहले तिथि बढ़ाकर 26 जनवरी की गई थी। अब छात्रहित में तिथि बढ़ाकर 28 जनवरी कर दी गई है। छात्रों को 29 जनवरी तक भरे हुए फार्म महाविद्यालय में जमा करने होंगे।

ये भी पढ़ें - बरेली: रात में कोहरे की वजह से देरी से पहुंचीं ट्रेनें, जंक्शन पर ट्रेनों के इंतजार में ठिठुरते रहे यात्री

संबंधित समाचार