हरदोई : फंदे पर लटक रहा था घर में अकेली रह रही 18 वर्षीय युवती का शव
शाहाबाद / हरदोई, अमृत विचार। 18 वर्षीय युवती घर में अकेली थी,उसके पिता अपने भांजे के मुण्डन संस्कार में शामिल होने गए हुए थे,उसी बीच आस-पड़ोस वालों ने उसे खबर दी कि घर के अंदर उसकी पुत्री का शव फंदे पर लटक रहा है। मामला शाहाबाद कोतवाली के झोथूपुर गांव का बताया गया है।
बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह शाहाबाद कोतवाली के झोथूपुर निवासी जंगीराम के आस-पड़ोसियों ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री शिवानी का शव घर में फंदे पर लटक रहा है। इसका पता होते ही जंगीराम आनन-फानन में अपने घर पहुंचा।उसने बताया कि गुरुवार को उसके भांजे का मुण्डन संस्कार था, जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी बहन के घर गया हुआ था। घर में उसकी पुत्री शिवानी अकेले थी। शिवानी ने फांसी लगा ली,इस बारे में उसके पड़ोसियों ने फोन पर बताया।
जंगीराम की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए इस बारे में छानबीन शुरू कर दी है। शिवानी ने ऐसा क्यों किया ? इसे ले कर लोगों में कानाफूसी हो रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में आगे कुछ भी कहा जा सकता है।
ये भी पढ़ें -मुठभेड़ में गोवध के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद
