सेंट्रल जेल नैनी पहुंचे कारागार मंत्री, बंदियों को बांटी हनुमान चालीसा
नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। रविवार को कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति केंद्रीय कारागार नैनी पहुंचे। जेल पहुंचे मंत्री को गार्ड आफ आनर दिया गया। मंत्री ने जेल में बंदियों को कंबल और धार्मिक पुस्तकें बांटी, साथ ही उनसे संवाद भी किया।
गणतंत्र दिवस के बाद हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बंदियों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किया गया। रविवार को कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति नैनी केंद्रीय कारागार पहुंचे। कारागार पहुंचने पर अतिरिक्त प्रभारी जेल राजेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंगबहादुर समेत अन्य डिप्टी जेलरों ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

जेल मंत्री ने जेल में काफी समय से सजा काट रहे बंदियों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किया। इसके अलावा मंत्री ने बंदियों को हनुमान चालीसा की पुस्तके भी दीं। मंत्री ने बंदियों से संवाद कर उनका हाल जाना। जेल मंत्री ने जेल की व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए बंदियों को बेहतर सुविधा देने का निर्देश भी दिया।
ये भी पढ़ें -लाला लाजपत राय का पूरा जीवन राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणा : योगी आदित्यनाथ
