उप्र: अवनीश अवस्थी से सूचना विभाग का प्रभार हटाया, नवनीत सहगल को मिली जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश सरकार ने अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम व निर्यात प्रोत्साहन विभाग के साथ-साथ सूचना विभाग का भी प्रभार दे दिया है। इसी तरह संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के साथ ही सूचना विभाग का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। अवनीश अवस्थी से सूचना विभाग …

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश सरकार ने अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम व निर्यात प्रोत्साहन विभाग के साथ-साथ सूचना विभाग का भी प्रभार दे दिया है। इसी तरह संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के साथ ही सूचना विभाग का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। अवनीश अवस्थी से सूचना विभाग वापस लेकर गृह विभाग का अपर मुख्य सचिव व यूपीडा का सीईओ बनाए रखा गया है।

सरकार ने गुरुवार को छह आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल कर दिया। इस अहम प्रशासनिक फेरबदल में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी से सूचना विभाग वापस ले लिया गया है। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ मनोज सिंह को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की कमान सौंपी गई है।

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। प्राविधिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात सरोज कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, वाराणसी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। पिछले दिनों पूर्वांचल निगम के एमडी के. बालाजी का तबादला मेरठ के जिलाधिकारी पद पर कर दिया गया था। इसके बाद से एमडी का पद खाली चल रहा था।

संबंधित समाचार