विद्यार्थियों के जीवन में एक-एक क्षण का सदुपयोग आवश्यक : डीएम बाराबंकी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। किसी भी विद्यार्थी के लिए जीवन में फोकस और एक-एक क्षण का सदुपयोग सबसे आवश्यक है। जीवन में ऊँचा स्थान प्राप्त करने के लिए सीढ़ी के एक एक सोपान से होकर ही आगे बढ़ना होता है, इसलिए सीढ़ियों को कूद कर आगे बढ़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यह बात जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जिला स्तरीय मिशन पहचान परीक्षा के पुरस्कार वितरण के अवसर पर जीजीआईसी में आए मेधावियों से संवाद के दौरान कही। 

जिलास्तरीय परीक्षा में कक्षा 6 में सुभाष नवयुवक इंटर कालेज खैरबीरु के शिवा, कक्षा 7 में पीपीआईसी रामसनेही घाट की वेदिका ,कक्षा 8 में एल बी एस इंटर कालेज दरियाबाद के ओम तिवारी , कक्षा 9 गृहविज्ञान में जीजीआईसी हैदरगढ़ की साधनी, कक्षा 9 गणित में राजकीय हाई स्कूल न्यामतपुर के अहीद , कक्षा 10 गृहविज्ञान में जीजीआईसी देवा की आसिफा बानो, कक्षा 10 गणित में डी ए वी हाई स्कूल के हिमांशु, कक्षा 11 जीव विज्ञान में जीजीआईसी बाराबंकी की अनुपमा, कक्षा 11 गणित में जीजीआईसी पोखरा की हिमांशी, कक्षा 12 जीव विज्ञान में यूनियन इंटर कालेज रामनगर की आंशिका और कक्षा 12 गणित में नेशनल इंटर कालेज फतेहपुर के जनमेजय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इन सभी जिला टॉपर्स को एक साइकिल और प्रशस्ति पत्र प्रदान करके माला पहना के डीएम, एसपी व सीडीओ ने सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक ने किया। इस माैके पर डीआईओएस ओपी त्रिपाठी समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी में बच्चों के बनाये मॉडल देख प्रभावित हुईं मंत्री गुलाब देवी, कृति महोत्सव का किया शुभारंभ

संबंधित समाचार