बाराबंकी में बच्चों के बनाये मॉडल देख प्रभावित हुईं मंत्री गुलाब देवी, कृति महोत्सव का किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट/ बाराबंकी, अमृत विचार। रामसनेहीघाट के भगवानपुर स्थित कृति पब्लिक स्कूल में आयोजित  कृति महोत्सव में पहुंची माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद उन्होंने महोत्सव का फीता काट कर शुभारंभ किया।

महोत्सव में बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों,  विभिन्न विषयों की प्रस्तुति, कंप्यूटर कक्ष , विभिन्न प्रदेशों की कला, राम मंदिर मॉडल तथा बच्चों द्वारा बनाई गई सजीव लग रही कलाकृतियों को देखा। उन्होंने बच्चों से बात की, उनसे प्रश्न पूंछे और उत्तर से काफी प्रभावित दिखी। कार्यक्रम में मैजिक शो, कठपुतली नाटक तथा बच्चों द्वारा किए गए प्रदर्शन को  सराहा। उनके साथ आए जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी  त्रिपाठी से अन्य विद्यालय के बच्चों को ऐसी तैयारी कराए जाने को लेकर प्रेरित करने की बात कही।

24 - 2024-01-28T164457.218

विद्यालय प्रबंधक हिमांशु सिंह व प्राचार्या फरजाना शकील ने मुख्य अतिथि का स्वागत अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम में तहसीलदार शरद सिंह सहित विद्यालय के अध्यापक अभिभावक व संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -मन की बात : पीएम मोदी ने की प्रदेश की एसएचजी महिलाओं को सराहा, सीएम योगी ने जताया आभार

संबंधित समाचार