बरेली: फिर बढ़ी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होगी बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। शनिवार को तेज धूप खिलने के बाद रविवार को अचानक फिर से ठंड बढ़ गई। रात और दिन के तापमान में मामूली अंतर देखा गया। दिन भर धूप नहीं खिलने से लोग कांपते रहे। 

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तीन दिन बाद फिर से मौसम में परिवर्तन का पूर्वानुमान जताया है। 1 फरवरी को बारिश हो सकती है। इसके बाद बादल छाए रहेंगे। हालांकि इससे पहले कोहरे से राहत नहीं मिलती दिख रही है।

रविवार को सुबह कोहरे के बाद दिन भर धूप नहीं खिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 12.4 और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में सिर्फ 2.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। 

आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर जिले में भी रहेगा। पहली से लेकर पांच फरवरी तक आसमान पर बादल उमड़ेंगे। इस दौरान हल्की बरसात होने का भी पूर्वानुमान है। हालांकि शीतलहर के प्रभाव में कमी आएगी और तापमान में भी कुछ बढ़ोत्तरी होगी। पांच फरवरी के बाद बादल छटने के बाद धूप खिलने लगेगी।

ये भी पढे़ं- बरेली : दो पक्षों में खूनी संघर्ष...तड़तड़ाईं गोलियां, युवक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पांच लोग घायल

 

 

संबंधित समाचार