बरेली: प्रथम प्रयास में कोर्स वर्क न करने वाले शोध छात्रों को मिलेगा मौका
बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी कोर्स वर्क में पास न होने वाले छात्रों को एक और मौका दिया है। छात्रों को पूर्व छात्र की तरह दोबारा पर्यवेक्षक के माध्यम से शोध कार्य जमा करने होंगे।
शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार के मुताबिक शोध अध्यादेश 2020 के तहत शोधार्थी यदि प्रथम प्रयास में कोर्स वर्क परीक्षा पास नहीं कर पाता है तो उसको एक अवसर अगले नियमित सत्र के साथ दिया जाएगा। ऐसे छात्रों की अध्यावृत्ति कोर्स वर्क में पास न होने पर रोकने का भी कोई प्रावधान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नियमावली में नहीं है।
ऐसे में जो अभ्यर्थी कोर्स वर्क परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण नहीं कर सके हैं, वे पूर्व छात्र की तरह परीक्षा देंगे। उन्हें पर्यवेक्षक द्वारा दिए गए शोध कार्य और विभाग में शिक्षण कार्य को अपने फैलोशिप प्रपत्र पहले की तरह अपने पर्यवेक्षक, विभागाध्यक्ष या प्राचार्य से अग्रसारित कराकर जमा करना होगा। ऐसे छात्र जिन्होंने दोबारा कोर्स वर्क में प्रवेश लिया है, वह अपने अध्यावृत्ति प्रपत्र कोर्स वर्क समन्वयक से अग्रसारित कराकर जमा कर सकते हैं।
ये भी पढे़ं- बरेली: गांवों में लोगों को छोटी निजी गोशालाएं स्थापित करने को प्रेरित करें अफसर
