उत्तराखंड: UCC कमेटी 2 फरवरी को सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट, सीएम धामी का ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। यूनिफार्म सिविल कोड(UCC) को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि 2 फरवरी को यूसीसी ड्राफ्ट को कैबिनेट में पेश किया जाएगा। कमेटी ने अपना काम कर लिया है। हमें 2 फरवरी को इसका ड्राफ्ट मिल जाएगा। कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद इसे कैबिनेट में लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 5 फरवरी को विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। इसी सत्र में  समान नागरिक संहिता यानी UCC को लागू करने का विधेयक भी पास किया जायेगा। इसी के साथ उत्तराखंड पहला राज्य बन जाएगा, जहां समान नागरिक संहिता लागू होगी।

यह भी पढ़ें- त्तराखंड: पतंजलि और जनजातीय विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश के बीच समझौते पर हस्ताक्षर 

संबंधित समाचार