रामपुर: घने कोहरे के चलते लंबी दूरी की ट्रेन गुवाहाटी-लालगढ़ रद्द
सुबह घना कोहरा बाद में निकाली धूप, लोगों को मिली राहत, गोहाटी लालगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन रद होने के कारण यात्री परेशान
रामपुर, अमृत विचार। घने कोहरे के चलते लंबी दूरी की ट्रेन गुवाहाटी-लालगढ़ रद रही। कई दिनों के बाद निकली धूप से लोगों को काफी हद तक राहत मिल गई। जिसके बाद लोग छतों पर कुर्सियां डालकर बैठ गए। वहीं बच्चों ने स्कूल के अवकाश के चलते पार्क में जाकर धूप का मजे लिए। हालांकि, सुबह से दोपहर तक कोहरे की चादर बिछी रही।
पिछले कई दिनों से घने कोहरे के साथ चल रही शीतलहर ने लोगों के जीवन में काफी बदलाव कर दिया था। सर्दी के चलते लोग अपने कामों को सही ढंग से नही निपटा पा रहे थे। सर्दी से बचने के लिए पूरा-पूरा दिन अलाव के पास बैठकर बिता रहे थे। सोमवार को भी तड़के ही घना कोहरा आ गया था।
हालांकि दस बजे के बाद कोहरा हट गया। उसके बाद करीब 11 बजे धूप निकल आई। धूप निकलने के बाद लोग घरों से बाहर आ गए। बुजुर्ग, कुर्सियां,चारपाई लेकर छतों या फिर मैदान में आ गए। बच्चें भी जो कि काफी दिनों से कोहरे के चलते कमरे में बंद थे।वह भी बाहर आ गए।अपने दोस्तों के साथ पार्क या फिर छतों जाकर किसी ने बैडमिटन तो किसी ने लूडो खेलकर धूप का आनंद लिया। हांलाकि शाम को मौसम बदल जाने के बाद लोग फिर से अपने घरों में कैद हो गए।
कई ट्रेनें देरी से चलीं
घने कोहरे के चलते लंबी दूरी वाली ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं। सोमवार को लंबी दूरी की ट्रेन गोहाटी-लालगढ़ रद रही। इसके अलावा उत्तरांचल संपर्क क्रांति अपनी निश्चित समय से करीब दस मिनट देरी से रामपुर आई। जिसके बाद दिल्ली जाने वाले यात्री उससे रवाना हो गए। इसके अलावा लालगढ़ गोहाटी जोकि रामपुर में सुबह 11:27 पर आती है। वह 1:30 देरी से प्लेटफॉर्म पर आई। इसके अलावा जम्मूतवी कोलकाता सुबह 10 : 30 मिनट पर रामपुर आती है। वह 1:15 देरी से रामपुर आई।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने से लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। - डॉ. उदय प्रताप शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: ट्रेनों के समयबद्ध संचालन का दावा फुस्स, इंतजार में ठिठुर रहे यात्री
