Fatehpur News: ई-रिक्शे की बच्ची ने घुमाई चाबी... घबराकर कूदने से दबकर मौत, हादसा देख परिजनों के उड़े होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में ई-रिक्शा से कूदने पर बच्ची की मौत।

फतेहपुर में ई-रिक्शे में खेल रहा एक बच्चा हादसे का शिकार हो गया। रविवार की शाम खड़े ई-रिक्शा की चाबी बच्चे ने घुमा दी। घबराकर बच्चा ई-रिक्शे से कूद गया, जिससे ई-रिक्शा बच्चे के ऊपर ही पलट गया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई।

फतेहपुर, अमृत विचार। ई-रिक्शे में खेल रहा एक बच्चा हादसे का शिकार हो गया। रविवार की शाम खड़े ई-रिक्शा की चाबी बच्चे ने घुमा दी। घबराकर बच्चा ई-रिक्शे से कूद गया, जिससे ई-रिक्शा बच्चे के ऊपर ही पलट गया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई।

सदर कोतवाली के आवास विकास कालोनी के रहने वाले सुरेश तिवारी शिक्षक हैं। इनका बड़ा बेटा कृष्णा (7) रविवार शाम को पड़ोसी के चाबी लगे खड़े ई रिक्शा पर खेल रहा था। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में चाबी कृष्णा ने घुमा दी और एक्सीलेटर पर हाथ रख दिया।

जिससे ई-रिक्शा तेज रफ्तार में भागा। वह घबराहट में ई-रिक्शा से कूद गया। रिक्शा भी कृष्णा के ऊपर पलट गया। हादसा देखकर परिजन दौड़कर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मचा रहा।

ये भी पढ़ें- Fatehpur Crime: मेरे मनमुताबिक करो... पांच हजार रुपये और देंगे, विद्यालय की रसोइया से बाबू ने किया दुष्कर्म का प्रयास

संबंधित समाचार