Fatehpur Crime: मेरे मनमुताबिक करो... पांच हजार रुपये और देंगे, विद्यालय की रसोइया से बाबू ने किया दुष्कर्म का प्रयास
फतेहपुर में विद्यालय की रसोइया से बाबू ने दुष्कर्म का प्रयास किया।
फतेहपुर में विद्यालय की रसोइया से बाबू ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना ही नहीं, बंद कमरे में उसे शराब पिलाने का भी प्रयास किया। पूरा मामला खागा कोतवाली क्षेत्र का है।
फतेहपुर, अमृत विचार। राजकीय आवासीय विद्यालय में तैनात रसोइया से बाबू ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे बंद कमरे में शराब पिलाने की भी कोशिश की गई। पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला आवासीय विद्यालय में डेढ़ साल से रसोइया का काम करती है। आरोप है कि एक हफ्ते पूर्व विद्यालय का एक कर्मचारी उसे बाबू के कमरे में ले गया। उसके साथ बाबू अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। उसे जबरन शराब पिलाने की कोशिश की। बाबू बोला कि उसके मनमुताबिक वह करे। इसके बदले में पांच हजार रुपये का लालच दिया।
महिला ने पुलिस से शिकायत की। मामले पुलिस के पास तक पहुंचने की भनक लगने के बाद बाबू और उसका सहयोगी ने विद्यालय आना-जाना बंद कर रखा है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की की शिकायत आई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Fatehpur News: RTE के तहत पहले चरण के आवेदन शुरू... इस तरह से बच्चों का किया जाएगा चयन
