Fatehpur News: RTE के तहत पहले चरण के आवेदन शुरू... इस तरह से बच्चों का किया जाएगा चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में आरटीई के तहत पहले चरण के आवेदन शुरू।

फतेहपुर में आरटीई के तहत पहले चरण के आवेदन शुरू हो गए। इस बार तीन के बजाए चार चरणों में प्रक्रिया सम्पन्न होगी। लाटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा।

फतेहपुर, अमृत विचार। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक एवं पूर्व प्राथमिक कक्षा में ऑनलाइन एवं लॉटरी के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

ऑनलाइन आवेदन चार चरण में संपादित होगी, प्रथम चरण में अभिभावकों द्वारा पोर्टल पर आवेदन करने की अवधि 20 जनवरी से 18 फरवरी तक है, इस अवधि में प्राप्त आवेदनों का सत्यापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 19 फरवरी से 25 फरवरी तक की जाएगी तथा लॉटरी 28 फरवरी को निकाली जाएगी, विद्यालय में प्रवेश करने की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित होगी।

25 फीसदी प्रवेश अनिवार्य

नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत सहायता प्राप्त विद्यालय में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक एवं पूर्व प्राथमिक कक्षा में 25 प्रतिशत प्रवेश दिया जाना अनिवार्य है। जिसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग पर होती है। 

आरटीई का दूसरा चरण

आवेदन: 1 मार्च से 30 मार्च
सत्यापन: 7 अप्रैल से 7 अप्रैल 
लॉटरी प्रक्रिया: 8 अप्रैल तक
प्रवेश प्रक्रिया : 17 अप्रैल तक
आरटीई का तीसरा चरण 
आवेदन: 15 अप्रैल से 8 मई तक
सत्यापन: सत्यापन 9 मई से 15 मई तक
लॉटरी प्रक्रिया: 16 मई तक
प्रवेश प्रक्रिया : 23 मई तक 
आरटीई का चौथा चरण 
आवेदन: 1 जून से 20 जून तक
सत्यापन: 21 जून से 27 जून तक
लॉटरी प्रक्रिया: 28 जून तक
प्रवेश प्रक्रिया : 7 जुलाई तक 

सभी एबीएसए की भी जिम्मेदारी तय

आरटीई के तहत चयनित सभी बच्चों को निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश मिल सके, इसके लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। जो जिले के तहत आने वाले सभी ब्लाकों में शत प्रतिशत बच्चों को प्रवेश दिलाने में अहम भूमिका निभायेंगे। 

आरटीई के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश दिलाने के लिए सभी बीईओ को दिशा निर्देश जारी करते हुए इसका प्रचार प्रसार करने के लिए कहा गया है। जिससे पात्र बच्चे योजना का लाभ उठा सकें।- पंकज यादव, बीएसए

ये भी पढ़ें- UP: पांच साल गुमनाम रहेंगे फिर रईस बनकर आएंगे, पुलिस के हाथ लगी छात्रों की इंस्टाग्राम आईडी की चैट, घंटाघर जाते दिखे...

 

संबंधित समाचार