बरेली: एमएससी कृषि में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आज से पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमएससी कृषि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए एक बार फिर से पंजीकरण खोले हैं। अब छात्र 30 जनवरी से 6 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश होंगे। बीएससी कृषि का सत्र देरी होने से प्रवेश प्रक्रिया देरी से शुरू हो सकी है।

कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने सोमवार को महाविद्यालयों को निर्देश दिए कि सत्र 2023-24 के लिए एमएससी कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र 30 जनवरी से 150 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। महाविद्यालयों को छात्रों के पंजीकरण और प्रवेश 6 फरवरी तक करने होंगे। 

इससे पहले 20 जनवरी को विश्वविद्यालय ने एमएससी कृषि में प्रवेश संबंधी निर्देश जारी किए थे। इसके तहत महाविद्यालयों को पंजीकृत छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया 21 से 27 जनवरी तक पूरी करनी थी। इस दौरान सीटें रिक्त रह गईं, जिसकी वजह से तिथि बढ़ाई गई।

ये भी पढे़ं- बरेली: जिंदा जलकर खत्म हुई पांच जिंदगिया छोड़ गई कई सवाल, परिजन मान रहे हत्या, पुलिस हादसा

 

 

संबंधित समाचार